गोंदिया में उपजिलाधिकारी एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय अवधाने जी से शिष्टाचार भेंट कर अमृत की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
आज गोंदिया में उपजिलाधिकारी एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय अवधाने से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था अमृत (Academy of Maharashtra Research Upliftment and Training) द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान अमृत के माध्यम से संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण, युवाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएँ, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, ग्रामीण विकास, उद्यमिता विकास तथा जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण का लाभ दिलाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी विचार-विमर्श किया गया कि प्रशासन एवं अमृत के समन्वय से अधिक से अधिक नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे समाज के समग्र विकास को गति मिल सके। इस अवसर पर समाजसेविका श्रीमती दीप्ति मिश्रा एवं अमृत के जिला व्यवस्थापक श्री कार्तिक तिवारी भी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने समाजहित में संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
अमृत संस्थेविषयी : महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी अर्थात अमृत ही राज्य शासनाची स्वायत्त संस्था असून, खुल्या प्रवर्गातील ज्या जातींना कुठल्याही शासकीय संस्था किंवा महामंडळाचा लाभ मिळत नाही अशा जातींमधील आर्थिकदृष्ट्या दुर्बल घटक हा अमृत संस्थेचा लक्ष्यित गट आहे. त्यामध्ये ब्राह्मण, कायस्थ, कोमटी/वैश्य, मारवाडी, पटेल, राजपूत, यलमार, अय्यंगार, राजपुरोहित, पाटीदार, नायर, नायडू, कम्मा, कानबी, सिंधी, बनिया, बंगाली, त्यागी, सेनगुनथर, गुजराथी, जाट, लोहाना, हिंदू नेपाळी व भूमिहार अशा जातींचा सद्यस्थितीत समावेश आहे. अशा जातींमधील वार्षिक उत्पन्न आठ लाख रुपयांपेक्षा कमी असलेल्या व्यक्ती अमृत संस्थेच्या विविध योजनांचा लाभ घेऊ शकतात. राज्याच्या सर्व ३६ जिल्ह्यांमध्ये अमृत संस्थेची कार्यालये असून, अधिक माहितीसाठी अमृत संस्थेच्या आपापल्या जिल्ह्यातील कार्यालयाशी संपर्क साधावा. तसेच, अमृत संस्थेचे संकेतस्थळ आणि सोशल मीडिया हँडल्स पाहावीत.
संकेतस्थळ :https://mahaamrut.org.in/
Comments 0 Comments
No comments yet
You can start the discussion
Write a Comment