महाराष्ट्र संशोधन उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी (अमृत) द्वारा शुरू किया गया अमृत -सक्षम (Solid Waste Management Training Program) महाराष्ट्र में हरित उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ठोस कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी के क्षेत्र में युवाओं, महिलाओं, कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों तथा इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर और पर्यावरण हितैषी व्यवसाय स्थापित करने के लिए सक्षम बनाया जाएगा।
महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था (अमृत ) द्वारा संचालित अमृत-सक्षम (Solid Waste Management Training Program) राज्य में हरित उद्यमियों का सशक्त नेटवर्क तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन (Solid Waste Management) एवं सर्कुलर इकोनॉमी (Circular Economy) के क्षेत्र में उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान विकसित करने वाले उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
AMRUT-सक्षम विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, कचरा बीनने वालों (Waste Pickers), कचरा प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों तथा उद्यमी बनने के इच्छुक नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक कचरा प्रबंधन, संसाधनों के पुनः उपयोग (Recycling), अपशिष्ट से मूल्य निर्माण (Waste to Wealth) तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवसाय स्थापित करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
इस पहल का प्रमुख उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और सतत विकास को बढ़ावा देना भी है। साथ ही, यह कार्यक्रम महाराष्ट्र को सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ाने और हरित विकास (Green Growth) को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अमृत का मानना है कि प्रशिक्षित हरित उद्यमियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कचरा प्रबंधन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान होगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को भी नई दिशा मिलेगी।
अधिक जानकारी हेतू अमृत कार्यालय- गोंदिया से संपर्क करे-
संपर्क क्रमांक- ९११२२२८७७६
Comments 0 Comments
No comments yet
You can start the discussion
Write a Comment