अहिल्यानगर माहेश्वरी महिला संगठन आयोजित "स्वर्णिम शक्ति वंदनम समिति" द्वारा महाराष्ट्र सरकार की 'अमृत संस्था योजना"
इस विषय पर ऑनलाइन झूम मिटिंग का गुरवार दिनांक 2 जुलै को आयोजन किया गया.
अहिल्यानगर माहेश्वरी महिला संगठन आयोजित "स्वर्णिम शक्ति वंदनम समिति" द्वारा महाराष्ट्र सरकार की 'अमृत संस्था योजना" इस विषय पर ऑनलाइन झूम मिटिंग का आयोजन किया गया। माननीय श्री.सागर भोपे( अहिल्यानगर जिला प्रबंधक-अमृत संस्था ) प्रमुख वक्ता इन्होंने सभी योजनाओं को समझाते हुए,विद्यार्थीयोकी योजनाये , महिला को कार्यक्षम करने हेतु बेकरी,पार्लर,आरी वर्क और इमिटेशन ज्वेलरी कोर्स इसके प्रशिक्षण फ्री और साथ में मिलनेवाले सर्टिफिकेट का कैसे लाभ हो सकता है, ये भी बताया। साथ ही अपने व्यवसाय को हमे कैसे आगे बढ़ाना चाहिए इसकी भी जानकारी बताई । सभी बहनों को सक्षम बनाने हेतु सरकार का ये प्रयास कितना लाभदायी है ये मालूम हुआ। उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली मदत और व्यवसाय वृद्धी के लिए EDP का कोर्स, ब्याज परतावा योजना इनके बारे में बताया. इस कार्यशाला में हमारी विशेष अतिथी आ.राजजी दमानी( महाराष्ट्र प्रदेश स्वर्णिम शक्ति वंदनम समिति संयोजिका ) इस ऑनलाईन मिटिंग को उपस्थित रहते हुए शुभकामना देते हुए बताया की यह कार्यशाला महाराष्ट्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। साथ ही जिला की सराहना करते हुए बताया कि सही में यह बैठक सभी के लिए ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक,लाभदायक सिद्ध होगी. इस बैठक में स्वर्णिम शक्ति वंदनम समिति संयोजिका जिला की आ.गीताजी गिल्डा इनके साथ से सफल कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यक्रम की प्रस्तावना सौ.गीता गिल्डा,इनोने कि,आ.राजजी दमानी का परिचय सौ.उज्वला मालू तथा आभार प्रदर्शन सौ.मधुबाला चांडक इन्होंने अपनी मीठी आवाज के साथ प्रेषित किया. इस ऑनलाईन मिटिंग में 65 से ज्यादा बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और इसका लाभ उठाया. सौ.गीता गिलडा के साथ भविष्य में महिलाओं को सक्षम बनाने के लिये अमृत संस्था कि योजना का लाभ मिलेगा ऐसे जिला अध्यक्ष अनुराधा राठी ने बताया. जिला सचिव रक्षा बूब ने जिला की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया। धन्यवाद 🙏
Comments 0 Comments
No comments yet
You can start the discussion
Write a Comment