अमृत पर्यटन परियोजना से गोंदिया जिले के पर्यटनस्थलों को मिलेगी डिजिटल पहचान

स्थानीय व्यवसायों को भी निःशुल्क अवसर

अमृत पर्यटन परियोजना से गोंदिया जिले के पर्यटनस्थलों को मिलेगी डिजिटल पहचान मुख्य फोटो
मुख्य फोटो

महाराष्ट्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती, प्रशिक्षण प्रबोधिनी अर्थात अमृत द्वारा 'अमृत पर्यटन' नामक एक नई डिजिटल परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना के माध्यम से महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटनस्थलों की जानकारी एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और नागरिकों को यात्रा संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

इसी क्रम में अब गोंदिया जिले के विभिन्न पर्यटनस्थलों की जानकारी भी वेबसाइट में जोड़ी जा रही है। इसमें पर्यटनस्थलों के फोटो, स्थान, संपर्क जानकारी, यात्रा सुविधा, समय, विशेष आकर्षण और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी।

इस परियोजना की विशेष बात यह है, कि पर्यटनस्थलों के आसपास स्थित छोटे और बड़े स्थानीय व्यवसायों को भी इस प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क जोड़ा जा सकेगा। इसमें होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, ट्रैवल्स, वाहन सुविधा, इमरजेंसी सेवाएं, स्थानीय दुकानें, गाइड सेवा, हस्तकला व्यवसाय, रिव्यू तथा अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।

इस पहल से स्थानीय व्यापारियों को डिजिटल माध्यम से पहचान और प्रचार मिलेगा, जिससे उनके व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की संभावना है। वहीं पर्यटकों को भी एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आवश्यक जानकारी मिलने से यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

अमृत पर्यटन परियोजना को गोंदिया जिले के पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिन लोगों के पर्यटनस्थलों के आसपास छोटे या बड़े व्यवसाय हैं, वे इस प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी निःशुल्क जोड़कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

आजही संपर्क करें -

अमृत गोंदिया जिला कार्यालय - 9112228776

पीयूष पुरोहित, अमृतमित्र, गोंदिया - 7666081336

https://amrutparytan.com/

Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 29-05-2026 News publication date | Time: 12:46 PM News publication time | Views: 614 Number of times this news has been viewed | District: Gondia Related district of the news
Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 29-05-2026 News publication date | Time: 12:46 PM News publication time | Views: 614 Number of times this news has been viewed | District: Gondia Related district of the news

ही बातमी शेअर करा

Comments 1 Comments

N
Niraj singh nagpure
30-05-2026 06:56 PM

Please add the heritage site of Hirdamli zamindari Bada, approximately 100 years before architecture. There are so many antique things like weapons, stumps, clothes, pots, photos, and 2 canon etc.
Kamtha fort, fulchur bada, hirdamali bada are the basic history of gondia .

Write a Comment
0 / 50 words
Advertisement