संग्रामपूर के प्रेम गांधी आयआयटी में; अमृत के माध्यम से मिली छात्रवृत्ती

किसान के बेटे को मिला सहारा

संग्रामपूर के प्रेम गांधी आयआयटी में; अमृत के माध्यम से मिली छात्रवृत्ती मुख्य फोटो
मुख्य फोटो

बुलढाणा : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के संग्रामपूर तहसील के निवासी प्रेम गांधीने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रतिष्ठित 'आयआयटी हैदराबाद' में प्रवेश प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। साधारण किसान परिवार से आनेवाले प्रेम गांधी को उनकी उच्च शिक्षा के लिए अमृत अर्थात महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है, जो उनके शैक्षणिक सफर में अत्यंत महत्त्वपूर्ण साबित हुई।

एक किसान परिवार से होने के कारण उनकी आर्थिक परिस्थितियाँ सामान्य थीं, लेकिन परिवार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रेमने कभी अपने सपनों को सीमित नहीं होने दिया और निरंतर परिश्रम करते हुए सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त किया।


अमृत के माध्यम से मिला आर्थिक सहयोग

प्रेम गांधी को उनकी उच्च शिक्षा हेतु अमृत संस्था के माध्यम से ₹1,10,000 की छात्रवृत्ती (आर्थिक वर्ष अनुसार प्रदान की जानेवाली राशी) प्राप्त हुई। यह आर्थिक सहायता उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई।

इस सहयोग से उन्हें होस्टल शुल्क, शैक्षणिक सामग्री तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक खर्चों में बड़ी राहत मिली। आर्थिक तनाव कम होने के कारण वे अपनी पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान केंद्रित कर सके।

अमृत संस्था द्वारा प्रदान की गई ये केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला आधार है।

अमृत संस्थाद्वारा अपने लक्ष्यित समाज के लिए प्रभावी पहल

अमृत के माध्यम से समाज के लक्ष्यित घटक वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के पश्चात आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उनमें आयआयटी, ट्रिपल आयटी, आयआयएम, एम्स आदी संस्थाओं का समावेश है । इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, की कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए।

समाज सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम

प्रेम गांधी की सफलता इस बात का प्रमाण है, की जब शासन की योजनाएँ सही लाभार्थियों तक पहुँचती हैं, तो वे वास्तव में जीवन की दिशा बदल सकती हैं।

अमृत के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता ने न केवल एक किसान के बेटे के सपनों को साकार किया, बल्कि समाज के लक्ष्यित वर्ग में शिक्षा के प्रति नया आत्मविश्वास और प्रेरणा भी जागृत की है। यह पहल समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी और प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।

संपर्क विवरण

जिग्नेश कमानी - 9112227637

बुलढाणा जिला व्यवस्थापक, अमृत 

पता :

अमृत जिला कार्यालय,

फ्लैट नं. 305, तृतीय मंज़िल,

बुलढाणा प्राइड बिल्डिंग,

तहसील कार्यालय के सामने,

बुलढाणा – 443001

अमृत संस्था परिचय

महाराष्ट्र संशोधन, उन्नती व प्रशिक्षण प्रबोधिनी अर्थात अमृत महाराष्ट्र शासन की स्वायत्त संस्था है। जिन खुला प्रवर्ग की जातियों को अन्य शासकीय निगमों अथवा महामंडलों का लाभ नहीं मिलता, ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अमृत का लक्ष्य समूह हैं। वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होने पर पात्र व्यक्ति अमृत की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

वेबसाइट :https://mahaamrut.org.in/



Publisher: Jignesh Kamani News publisher name | Date: 13-02-2026 News publication date | Time: 06:04 PM News publication time | Views: 843 Number of times this news has been viewed | District: buldhana Related district of the news
Publisher: Jignesh Kamani News publisher name | Date: 13-02-2026 News publication date | Time: 06:04 PM News publication time | Views: 843 Number of times this news has been viewed | District: buldhana Related district of the news

ही बातमी शेअर करा

Comments 0 Comments

No comments yet

You can start the discussion

Write a Comment
0 / 50 words