दसवीं और बारहवीं के बाद क्या करें? - अमृत महाराष्ट्र

दसवीं और बारहवीं के बाद क्या करें?

रास्ते मिलते नहीं, उन्हें बनाया जाता है।

दसवीं और बारहवीं के बाद क्या करें? मुख्य फोटो
मुख्य फोटो

आज के समय में दसवीं और बारहवीं के बाद का दौर हर विद्यार्थी के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होता है। यही वह समय है, जब जीवन की दिशा तय होती है। लेकिन दुख की बात यह है, की बहुत से बच्चे इस समय कन्फ्युजन, डर और अवसाद का शिकार हो जाते हैं।

क्यों होता है ऐसा?

अक्सर विद्यार्थी सोचते हैं —

“अगर मैंने गलत निर्णय ले लिया तो?”

“लोग क्या कहेंगे?”

“सब आगे बढ़ रहे हैं, मैं पीछे रह जाऊंगा”

इसके अलावा परिवार और समाज का दबाव, दोस्तों से तुलना और सही मार्गदर्शन की कमी भी बच्चों को मानसिक रूप से कमजोर बना देती है।

सच्चाई क्या है?

सच्चाई यह है, की दसवीं या बारहवीं के बाद लिया गया निर्णय ही अंतिम नहीं होता। जीवन में कई मौके मिलते हैं खुद को बदलने और आगे बढ़ने के...

- कोई भी रास्ता छोटा या बड़ा नहीं होता

- हर क्षेत्र में सफलता के अवसर मौजूद हैं

क्या करें? (सही दिशा)

अपनी रुची पहचानें

आपको किस काम में खुशी मिलती है—यही सबसे बड़ा संकेत है।

नई-नई संभावनाएं समझें

आज केवल डॉक्टर या इंजिनीअर बननाही विकल्प नहीं हैं।

स्किल कोर्सेस (जैसे कम्प्युटर, डिजाइन, मेकअप, ड्रोन, सोलर आदी)

डिप्लोमा कोर्सेस

एंटरप्रेन्युअरशिप (स्वयं का व्यवसाय)

मार्गदर्शन लें

किसी शिक्षक, अनुभवी व्यक्ती या काउंसेलर से सलाह जरूर लें।

छोटा शुरू करें, बड़ा सोचें

शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन सोच बड़ी होनी चाहिए।

अवसाद से कैसे बचें?

खुद की तुलना दूसरों से न करें

अपने लक्ष्य को छोटे-छोटे भागों में बांटें

सकारात्मक लोगों के साथ रहें

रोज कुछ नया सीखने की आदत डालें

प्रेरणादायक विचार

गलत रास्ता चुनने से मत डरिए, 

डरिए उस डर से जो आपको कोई रास्ता चुनने ही नहीं देता।

निष्कर्ष

दसवीं और बारहवीं के बाद का समय अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। यह समय घबराने का नहीं, बल्कि खुद को पहचानने और अपने सपनों की ओर पहला कदम बढ़ाने का है।

याद रखें

"रास्ते मिलते नहीं, उन्हें बनाया जाता है।"

Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 03-04-2026 News publication date | Time: 01:52 PM News publication time | Views: 1,105 Number of times this news has been viewed | District: gondia Related district of the news
Publisher: Kartik Tiwari News publisher name | Date: 03-04-2026 News publication date | Time: 01:52 PM News publication time | Views: 1,105 Number of times this news has been viewed | District: gondia Related district of the news

ही बातमी शेअर करा

Comments 0 Comments

No comments yet

You can start the discussion

Write a Comment
0 / 50 words
Advertisement