ज्ञान, कौशल और मेहनत के बल पर युवाओं ने देना चाहिए आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान
वर्तमान समय में अधिकतर युवा जीवन की सफलता को केवल नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखने लगे हैं। इसके कारण कई युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और उद्यमिता के अवसरों को नजरअंदाज कर देते हैं। आवश्यकता इस बात की है कि युवा केवल नौकरी की दौड़ तक सीमित न रहकर कौशल विकास, स्वावलंबन और समाज के सकारात्मक विकास की दिशा में भी आगे बढ़ें। तभी युवा शक्ती देश के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।
आज का युवा तेजी से बदलते समाज और प्रतिस्पर्धा के दौर में जी रहा है। आधुनिक शिक्षा और तकनीक ने युवाओं को नई दिशा दी है, लेकिन साथ ही उनके सामने कई चुनौतियाँ भी खड़ी कर दी हैं। वर्तमान समय में अधिकतर युवा जीवन का मुख्य लक्ष्य केवल नौकरी प्राप्त करना और समाज में अपना वर्चस्व स्थापित करना मानने लगे हैं।
शिक्षा प्राप्त करने के बाद अधिकांश युवा सरकारी या निजी नौकरी पाने की दौड़ में लग जाते हैं। नौकरी को ही सफलता का एकमात्र मापदंड समझ लिया गया है। इसके कारण कई बार युवा अपनी प्रतिभा, कौशल और उद्यमिता की संभावनाओं को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि आज के समय में स्वरोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास के माध्यम से भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
दूसरी ओर, समाज में प्रतिष्ठा और प्रभाव प्राप्त करने की चाह भी युवाओं में बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया और आधुनिक जीवनशैली के कारण कई बार युवा वास्तविक विकास की बजाय केवल दिखावे और सामाजिक प्रभाव को अधिक महत्व देने लगते हैं। इससे उनका ध्यान सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों से भटक सकता है।
वास्तव में युवाओं को केवल नौकरी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें अपने कौशल, रचनात्मकता और उद्यमिता की क्षमता को पहचानना चाहिए। यदि युवा समाज के विकास, नवाचार और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ें, तो वे स्वयं के साथ-साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस लिए आज के युवाओं के लिए आवश्यक है कि वे केवल नौकरी और सामाजिक वर्चस्व की दौड़ में न फंसकर, अपने ज्ञान, कौशल और मेहनत के बल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान दें।
Comments 0 Comments
No comments yet
You can start the discussion
Write a Comment